रीवा जिले के सेमरिया स्थित तहसील प्रांगण में 23 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के साथ हुई बर्बरता और लाठीचार्ज के विरोध में एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय शुक्ला सहित सेमरिया विधानसभा-69 के युवा, बुजुर्ग, किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और श्रद्धांजलि देकर की गई, जिसके बाद उपवास में मौजूद लोगों ने केंद्र सरकार की छात्र विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि छात्र अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन सरकार ने उनके साथ बर्बरता की, जो लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों, किसानों और आम जनता के साथ खड़ी रही है। उन्होंने मांग की कि छात्रों पर हुए अत्याचार की जांच की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। उपवास के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “इंकलाब जिंदाबाद”, “छात्र एकता जिंदाबाद” और “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” के जोरदार नारे भी लगाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड