रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

मनगवां में राजेंद्र शुक्ल का जन्मोत्सव, भारी बारिश में भी उमड़ा जनसैलाब

हरित प्रवाह न्यूज़

मनगवां में विकास पुरुष राजेंद्र शुक्ल का जन्मोत्सव धूमधाम से मना: भारी बारिश में भी उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य बाइक रैली

मनगवां में विकास पुरुष राजेंद्र शुक्ल का जन्मोत्सव धूमधाम से मना: भारी बारिश में भी उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य बाइक रैली
रीवा मंनगवा: सावन मास के तीसरे पवित्र सोमवार के शुभ अवसर पर रीवा जिले के मनगवां कस्बे में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं विन्ध्य के विकास पुरुष राजेंद्र शुक्ल का 62 वा जन्मदिवस अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय निवासियों द्वारा विशाल बाइक रैली एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया।
मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक सकी कार्यकर्ताओं का उत्साह
आयोजन के दौरान क्षेत्र में रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश होती रही, इसके बावजूद समर्थकों और आम जनता के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। हजारों की संख्या में बाइक पर सवार होकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की और नारेबाजी कर पूरा माहौल गुंजायमान कर दिया।
जनता का यह प्यार नेता के समर्पण का प्रमाण
इस भव्य कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत गंगेव अध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा किआज सावन के तीसरे सोमवार का पावन दिन है। हम सभी क्षेत्रवासियों और जिलावासियों को सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। रीवा और संपूर्ण विन्ध्य क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखने वाले हमारे यशस्वी नेता राजेंद्र शुक्ला का जन्मदिन आज मनगवां की पावन धरा पर उत्सव की तरह मनाया जा रहा है।”
उन्होंने आगे कहा: “इतनी तेज बरसात के बीच हजारों लोगों का बाइक रैली में जुटना और घंटों उपस्थित रहना यह स्पष्ट साबित करता है कि जनता अपने नेता से कितना अगाध प्रेम करती है। जो नेता चौबीसों घंटे जनसेवा और विकास कार्यों में समर्पित रहता है, जनता भी उसके मनोबल को बढ़ाने और उसे आशीर्वाद देने के लिए इसी तरह सड़कों पर उतरती है।
भव्य बाइक रैली: मनगवां के प्रमुख मार्गों से हजारों कार्यकर्ताओं की बाइक रैली गुजरी, जिस पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, मंनगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति , गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, गंगेव जनपद पंचायत अध्यक्ष विकाश तिवारी , bjp त्योंथर पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी एवं विभिन्न मण्डलों के अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी