🔴 जबलपुर से फरार दो वांटेड बदमाशों को पुलिस ने महीनों की तलाश के बाद आखिरकार पकड़ लिया!
–
खास बात ये है कि पुलिस से बचने के लिए एक बदमाश कभी भिखारी तो कभी मजदूर बन गया, जबकि दूसरा साधु का भेष धारण कर उज्जैन में छिपा रहा।
–
पहला आरोपी है तरुण पटेल, जिस पर पुलिस के मुताबिक 19 मामले दर्ज हैं।
–
19 मई 2026 को रांझी इलाके में रवि कोरी पर जानलेवा हमला करने के बाद तरुण फरार हो गया था।
–
आरोप है कि मकान के सौदे को लेकर विवाद के बाद उसने लोहे की रॉड से रवि पर हमला किया था।
–
तरुण की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
–
फरारी के दौरान वह कटनी, छिंदवाड़ा और मैहर समेत कई जगहों पर छिपता रहा और बार-बार अपना हुलिया बदलता रहा।
–
इतना ही नहीं…
जब भी उसे जबलपुर नंबर की MP-20 गाड़ी दिखाई देती, पुलिस की आशंका में वह तुरंत वहां से फरार हो जाता था।
–
आखिरकार पुलिस पता चला कि तरुण गुजरात के सूरत में है।
–
रांझी पुलिस की टीम सूरत पहुंची और वहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे तरुण को गिरफ्तार कर लिया।
–
अब बात दूसरे आरोपी प्रवीण रजक की।
पुलिस के मुताबिक प्रवीण पर मारपीट, बमबाजी और अवैध वसूली समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
–
पुलिस से बचने के लिए प्रवीण ने साधु का भेष बना लिया था।
–
वह नर्मदा के तिलवाराघाट इलाके में भी छिपा रहा और बाद में उज्जैन पहुंच गया।
–
पुलिस के मुताबिक, वह दिनभर अलग-अलग जगहों पर घूमता था और रात महाकाल मंदिर के आसपास बिताता था।
–
कई महीनों की तलाश के बाद रांझी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रवीण को भी उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया।
–
यानी एक सूरत में मजदूर और सिक्योरिटी गार्ड बनकर छिपा था…
तो दूसरा उज्जैन में साधु बनकर पुलिस को चकमा दे रहा था।
–
लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी के आगे दोनों की चाल आखिरकार काम नहीं आई।
–
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जबलपुर लाया गया है और अब पुलिस आगे की जांच कर रही है।
–
📍 जबलपुर, मध्य प्रदेश
दीपक विश्वकर्मा
सच तक पत्रिका न्यूज़ —
हर खबर तक, सच के साथ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड