रीवा ब्रेकिंग।
डिप्टी CM आवास घेराव पर FIR, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार समेत 6 नामजद।
रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के आवास घेराव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अमहिया थाना पुलिस ने युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आवास में प्रवेश करने का प्रयास किया था। बीते दिन स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के आवास का घेराव किया था। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं द्वारा आवास परिसर में प्रवेश का प्रयास किए जाने की बात सामने आई थी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी और धक्का-मुक्की भी हुई। घटना के बाद भाजपा और व्यापारी संघ ने विरोध जताते हुए आईजी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद अब अमहिया पुलिस ने अभिषेक परमार समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिप्टी CM के घर घेराव से शुरू हुआ सियासी टकराव अब FIR तक पहुंच गया, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद रीवा की सियासत और गरमाने के आसार। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। FIR में दर्ज धाराओं और आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस की जांच पर अब सबकी नजर है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड