रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

जवा बाढ़ में फंसे परिवार, अनशन पर बैठे ग्रामीण

उमेश पाठक सेमरिया रीवा

*जवा बाढ़ आपदा केंद्रों की खुली पोल, घरों में भरा पानी।*
*चारों तरफ पानी ही पानी, कई दिनों से घर में कैद कई परिवार।*

*जांघ भर पानी मे अनशन में बैठे परेशान ग्रामीण।*

*कई दिनों पूर्व से संबंधित अधिकारियों को दी गयी थी जानकारी, नही पहुचे जिम्मेदार और बाढ़ आपदा अधिकारी।*

*जवा।* रीवा जिले के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पथरौड़ा बाढ़ की चपेट में है जिसकी जानकारी पीड़ित परिवारों ने कई दिनों पूर्व, जवा जनपद सीईओ, जवा तहसीलदार, जवा एसडीएम और जवा थाना प्रभारी को दी गयी थी लेकिन आज तक जिम्मेदार और बाढ़ आपदा अधिकारी मौके पर नही पहुचे। जिससे परेशान होकर ग्राम पथरोड़ा निवासी राजेंद्र द्विवेदी बब्बू और कांग्रेस नेता तरुणेंद्र द्विवेदी ने जांघ भर भरे पानी पर अनशन पर बैठ गए है।
उनका कहना है कि जब तक सरकारी अमला आंकर पानी निकासी की व्यवस्था नही कराएंगे तब तक पानी मे अनशन चलता रहेगा।

बताया जाता है कि करीब 10 दिनों से ग्राम पथरौड़ा में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है लगातार बारिश के चलते कई घर के चारों तरफ करीब चार फिट पानी भरा हुआ है। जल निकासी का रास्ता बंद होने के कारण पानी निकल नहीं पा रहा है और लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ता जा रहा है।जलभराव के कारण परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी खड़ी हो गई हैं बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है, वहीं परिवार के सदस्यों को अस्पताल अथवा अन्य जरूरी कार्यों के लिए घर से बाहर निकलने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आरोप है कि जल निकासी का रास्ता आसपास के कुछ ग्रामीणों द्वारा बंद कर दिया गया है। इसके चलते पीड़ित परिवार के घर के आसपास पानी भरा रहता है।

पीड़ितों ने ल जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को जलभराव से राहत मिल सके।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी