मिशन शक्ति अंतर्गत बहु बेटी सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
बघौली ब्लॉक सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
मेंहदावल, संतकबीरनगर
एसपी संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत “बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला ब्लॉक बघौली पर आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में थाना बखिरा म0उ0नि0 श्रीमती शिखा गुप्ता, म0का पूजा, म0का वंदना व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं आशा बहुएँ, समूह सखी, कृषी सखी, जल सखी, केयर टेकर, पंचायत सदस्य, कृषि आजीविका सखी, एमएस (MS), बीएमएम (NRLM/BMM) श्री उमाशंकर मौर्य, श्रीमती पूनम (C.W.- कबीर सूफी फाउण्डेशन), डीएमसी (DMC) एवं खण्ड प्रेरक, पंचायत सहायक, सहायक अध्यापिका सहित अन्य प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 1930 आदि) तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं विभिन्न क्रिया-कलापों की प्रशिक्षण प्रदान की गई। प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर महिलाओं, बहुओं एवं बेटियों को जागरूक करने तथा उन्हें सुरक्षा एवं सहायता के उपलब्ध साधनों की जानकारी देने का कार्य करेंगे, जिससे समाज में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड