रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

एसपी के निर्देश पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

आलोक कुमार बर्नवाल

“वर्दी में सेवा, हाथों में झाड़ू” – एसपी के निर्देश पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर में पुलिस परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से आज रविवार को प्रातः 06:00 बजे से 08:00 बजे तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय, थाना एवं चौकी परिसरों, विभिन्न पुलिस शाखाओं तथा अन्य पुलिस कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया गया।
पुलिस लाइन में विशेष साफ सफाई –
पुलिस लाइन परिसर में प्रशासनिक भवन, परेड ग्राउंड, परिवहन शाखा, मेस, जिम्नेजियम, इनडोर शूटिंग रेंज, पुलिस कैंटीन एवं बैरकों की विशेष साफ-सफाई की गयी, साथ ही कार्यालयीन अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा शस्त्रागार की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया दिया।
पुलिस कार्यालय एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में अभियान –
पुलिस कार्यालय परिसर एवं सभी शाखाओं में साफ-सफाई कराते हुए कार्यालय के अभिलेखों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से रखा गया। इसी प्रकार जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसरों में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
थाना एवं चौकी परिसरों में विशेष स्वच्छता –
जनपद के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में प्रशासनिक भवन, वाहन, मेस, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि की साफ-सफाई कराया गया। कार्यालयीन अभिलेखों को व्यवस्थित करने के साथ-साथ शस्त्रागार एवं मालखाना की साफ-सफाई भी सुनिश्चित की गया।
अन्य पुलिस शाखाओं में भी चलाया गया अभियान –
डायल-112, यातायात शाखा, रेडियो शाखा, जनपद नियंत्रण कक्ष, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), साइबर थाना सहित अन्य पुलिस शाखाओं एवं उनके परिसरों में भी साफ-सफाई तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव का कार्य किया गया।
स्वच्छता के साथ कार्यस्थल को व्यवस्थित रखने के निर्देश –
एसपी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने-अपने कार्यालय, परिसर एवं कार्यस्थल को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित रखें।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी