यूनिटी दौड़ से महुली पुलिस ने मजबूत की टीम भावना, त्योहारों की सुरक्षा पर बनाई रणनीति
महुली, संतकबीरनगर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों की यूनिटी दौड़ आयोजित की गई। इसके बाद थाना प्रभारी की अध्यक्षता में बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में थाना एवं चौकियों के पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लिया। यूनिटी दौड़ का उद्देश्य पुलिस बल में आपसी एकता, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और टीम भावना को सुदृढ़ करना रहा। पुलिसकर्मियों ने कदम से कदम मिलाकर जनसेवा और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
दौड़ के उपरांत हुई बैठक में त्योहारों के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, महिला एवं बाल सुरक्षा, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग, यातायात व्यवस्था तथा नियमित गश्त को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करें, उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करें तथा लोगों में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखें।
थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस की सबसे बड़ी ताकत उसकी टीम भावना है और बेहतर समन्वय के साथ ही कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सकता है। महुली पुलिस ने आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड