छात्र आयुष पांडे का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, गम में डूबा पूरा गांव
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर।
सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले छात्र आयुष पांडे का शव शुक्रवार देर रात जैसे ही उसके घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर पहले से जुटे सैकड़ों ग्रामीणों और रिश्तेदारों की आंखें नम हो गईं। मां की चीत्कार और पिता के दहाड़ मारकर रोने से पूरा माहौल गमगीन हो उठा।
परिजनों के अनुसार, आयुष अपने पिता के मामा की बेटी से रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने खर्चा गांव जा रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता बृजेश पांडे ने बताया कि आयुष डुमरी स्थित एक महाविद्यालय में बीए का छात्र था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद वह टेंपो चलाकर बड़े बेटे आयुष और छोटे बेटे दीपक की पढ़ाई का खर्च उठाते थे। उनका सपना था कि बेटा पढ़-लिखकर नौकरी करे और परिवार का सहारा बने, लेकिन एक हादसे ने सभी सपने तोड़ दिए।
मां प्रेमा देवी बेटे की किताबें और स्कूल ड्रेस देखकर बार-बार बिलख उठीं। वह रोते-रोते कई बार बेहोश हो गईं। गांव की महिलाएं और रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाते रहे, लेकिन उनका दुख कम नहीं हो सका।
परिजनों ने बताया कि आयुष का अंतिम संस्कार देर रात बिहार घाट पर कर दिया गया।
बृजेश पांडे ने धनघटा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने हादसे में शामिल कार UP32 PQ 8915 को बरामद कर लिया है। आरोप है कि चालक को एक व्यक्ति की मदद से मौके से भगा दिया गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड