रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

नाथनगर में महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण अभियान में हिस्सा

Ashwini Kumar Pandey

बहू-बेटियों के सशक्तिकरण अभियान का छठा दिन: नाथनगर में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
संतकबीरनगर, महुली। महिलाओं को जागरूक, सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चल रहे बहू-बेटियों के सशक्तिकरण अभियान के तहत बुधवार को ब्लॉक नाथनगर में छठे दिन भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान 19 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक जनपद भर में संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में थाना महुली क्षेत्र के लखनोहर, लखनापार, लोइयाभार, महादेवा, महुली खास, मझौवा एकडंगा, मानपुर, मड़हाराजा, मोहबरा, मोलनापुर, बेलहरा सहित विभिन्न ग्रामों की सखी समूह की सदस्याओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं, आशा बहुओं, शिक्षामित्रों एवं महिला ग्राम प्रधानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
मास्टर ट्रेनर ने महिलाओं को जीवन कौशल, आत्मरक्षा, कानूनी अधिकार, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता तथा बेहतर जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें व्यवहारिक रूप से भी जागरूक किया गया और बताया गया कि एक सशक्त महिला अपने परिवार के साथ-साथ समाज और आने वाली पीढ़ियों को भी सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी महुली, महिला पुलिसकर्मियों एवं पुलिस स्टाफ ने महिलाओं से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं, अनुभव एवं सुझाव सुने। पुलिस टीम ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए थाना महुली पुलिस सदैव तत्पर है तथा प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता और गंभीरता से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर यूनिक सेफ की ओर से उपस्थित महिलाओं को किट एवं बैग वितरित किए गए, जिसे पाकर महिलाओं में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं और पुलिस के बीच विश्वास, संवाद एवं सहयोग की मजबूत नींव रखने की पहल है। अभियान के माध्यम से 6 सितंबर तक महिलाओं के साथ निरंतर जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
थाना महुली का संकल्प: महिला सुरक्षा, सम्मान, जागरूकता, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के माध्यम से सशक्त परिवार और सशक्त समाज का निर्माण।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी