लोक अदालत की तैयारियाँ शुरू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आहुत की बैठक।
संत कबीर नगर । मा0 जनपद न्यायाधीश श्री रणधीर सिंह के निर्देशन मे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती चेतना त्यागी द्वारा लोअर कोर्ट के न्यायिक अधिकारियों साथ बैठक आहुत की गयी। बैठक में आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बावत चर्चा किया गया। सीजेएम चेतना त्यागी ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 12 सितम्बर 2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव /न्यायिक अधिकारी सुश्री अनन्या साह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न प्रकार से शिविरों तथा पराविधिक स्वयं सेवकों के जरिये प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करें। बैठक में सिविल जज सीनीयर डिवीजन संजय राज पाण्डेय, सिविल जज जु0डी0 एफटीसी निधि मिश्रा, सिविल जज जु0डी0 एफटीसी अभिनव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड