जेवी सिनेमा की पार्किंग में बदमाशी का आरोप, रात के शो में वाहनों में तोड़फोड़ से लोग परेशान____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
27 अगस्त 2026,
मथुरा, विश्वस्त सूत्र के अनुसार रिफाइनरी के सामने स्थित जेवी सिनेमा की पार्किंग व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि रात के शो के दौरान पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन घटना के बाद पार्किंग संचालक और सिनेमा प्रबंधन एक-दूसरे की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। जानकारी के अनुसार, पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बाद वाहन मालिकों को पार्किंग की पर्ची दी जाती है और शुल्क भी लिया जाता है। इसके बावजूद पार्किंग में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने तथा पार्किंग कर्मचारियों के मौजूद नहीं रहने के कारण वाहन असुरक्षित बताए जा रहे हैं। आरोप है कि पर्ची काटने और शुल्क लेने के बाद पार्किंग कर्मचारी वहां से चले जाते हैं। बताया गया कि बुधवार रात करीब 10:15 बजे टॉक्सिक फिल्म के शो के दौरान परिवार के साथ सिनेमा पहुंचे एक व्यक्ति की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि कुछ वाहनों के साइड मिरर तोड़ दिए गए, जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान हुआ। घटना के बाद जब पार्किंग कर्मचारियों से जवाब मांगा गया तो कथित तौर पर उन्होंने जिम्मेदारी लेने से इनकार किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रात के समय जवाब मांगने पर पार्किंग कर्मचारियों की ओर से यह तक कहा गया कि “पुलिस हमारा क्या कर लेगी?” यदि यह कथन सही है तो यह न केवल पार्किंग व्यवस्था पर बल्कि वहां सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
स्थानीय लोगों और सिनेमा आने वाले दर्शकों का कहना है कि जब पार्किंग का शुल्क लिया जाता है तो वाहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी को लेकर स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अब सवाल यह है कि पार्किंग शुल्क लेने के बावजूद यदि वाहन सुरक्षित नहीं हैं और नुकसान होने पर कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है, तो वाहन मालिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड