रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

नेपाल आपदा: संत कबीर नगर प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश और हेल्पलाइन नंबर

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद संत कबीर नगर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जारी किए दिशा-निर्देश और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर______________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर, 27 अगस्त 2026, नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत जनपद के नागरिकों की सहायता एवं समन्वय के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नेपाल में हुई आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर के कई नागरिकों के फंसे होने या लापता होने की आशंका को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।जिलाधिकारी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर किसी भी लापता नागरिक की सूचना दर्ज कराने हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) अथवा कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम से संपर्क करें। जनपद संत कबीर नगर आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण का टोल फ्री नम्बर 1070, 1077 और टेलीफोन नम्बर 05547-297227 है। इसके अतिरिक्त जिला आपदा विशेषज्ञ का मोबाइल नंबर 9598666578, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद का मोबाइल नंबर 9454415925, उप जिलाधिकारी मेंहदावल का मोबाइल नंबर 9454415926 एवं उप जिलाधिकारी धनघटा का मोबाइल नंबर 9454415927 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन को सूचना देते समय लापता नागरिक का विवरण पूरा नाम, आयु, लिंग, आधार कार्ड नंबर और स्थायी पता जिसमें ग्राम/मोहल्ला, थाना, तहसील, जनपद संत कबीर नगर का उल्लेख हो, अवश्य बताएं। साथ ही नेपाल में अंतिम लोकेशन कि व्यक्ति नेपाल के किस शहर/स्थान जैसे काठमांडू, पोखरा, मुस्तांग आदि गया था और आखिरी बार कब बात हुई थी, इसकी जानकारी दें। संपर्क विवरण में लापता व्यक्ति का मोबाइल नंबर और नेपाल में रुका हुआ संभावित होटल/गाइड का विवरण भी साझा करें। इसके साथ ही सूचना दाता की जानकारी में सूचना देने वाले रिश्तेदार/परिचित का नाम, मोबाइल नंबर और लापता व्यक्ति से संबंध का उल्लेख करें। जिलाधिकारी ने नेपाल आपदा से संबंधित जनपद के परिजनों/व्यक्तियों से अपील की है कि अफवाहों से बचें, सोशल मीडिया पर फैल रही असत्यापित खबरों पर ध्यान न दें। केवल जिला प्रशासन या भारतीय दूतावास की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। स्थानीय पुलिस/तहसीलदार को सूचित करें और अपने निकटतम थाने या तहसील कार्यालय में जाकर लापता व्यक्ति का विवरण तुरंत दर्ज कराएं ताकि इसे राज्य स्तरीय राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से विदेश मंत्रालय को भेजा जा सके।
उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप/नेटवर्क चेकिंग के तहत नेपाल में कई स्थानों पर नेटवर्क बाधित हो सकता है। यदि फोन न लग रहा हो, तो इंटरनेट आधारित मैसेजिंग ऐप्स जैसे व्हाट्सएप/टेलीग्राम पर संदेश भेजकर प्रतीक्षा करें। यदि लापता व्यक्ति की अंतिम लोकेशन या यात्रा का विवरण उपलब्ध है, तो सही हेल्पलाइन से जुड़ने में सहायता हो सकती है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी