खिदमत-ए-आवाम कमेटी ने अंजुमनों का किया जोरदार इस्तकबाल, फूलों की बारिश से बढ़ाया हौसला____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी
खिदमत-ए-आवाम कमेटी की ओर से 25 और 26 तारीख को अंजुमनों के स्वागत के लिए विशेष कैंप लगाए गए। 25 तारीख की रात पुराना शहर स्थित सैलानी की हरी मस्जिद पर कैंप लगाया गया, जहां कमेटी की ओर से अंजुमनों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। वहीं 26 तारीख की रात नोवेल्टी चौराहे पर कैंप लगाकर अंजुमनों का स्वागत किया गया।
इस दौरान अंजुमनों पर फूलों की बारिश कर उनका इस्तकबाल किया गया और खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराकर उनकी हौसला अफजाई की गई। कमेटी की इस पहल से अंजुमनों में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर कमेटी के मुखिया शाहनवाज़ साबरी ने कहा कि खिदमत-ए-आवाम कमेटी आगे भी लगातार लोगों की खिदमत करती रहेगी और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कमेटी जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास करेगी। इसमें बच्चों की पढ़ाई, जरूरतमंदों का इलाज और अन्य जरूरी मदद को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमेटी का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना और उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराना है। इस दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और सेवा भावना का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर सैयद शाहनवाज साबरी, सलमान अली खान, इस्लाम हुसैन आशु, साबिर अली खान, पत्रकार सै. हैदर उस्मान, पत्रकार फिरोज़ खान, अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के जिला अध्यक्ष परवेज मियां ,जिला मंत्री ताहिर मिस्बाह और जिला उपाध्यक्ष अकरम पठान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। खिदमत-ए-आवाम कमेटी के इस स्वागत एवं सेवा कार्यक्रम की लोगों ने सराहना की और इसे आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने वाली पहल बताया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड