रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

नेपाल आपदा: संतकबीरनगर प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

खबरें 24

नेपाल में प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर संतकबीरनगर प्रशासन अलर्ट, नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
संत कबीर नगर, 27 अगस्त 2026 ।। नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर के कुछ नागरिकों के फंसे होने अथवा लापता होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सहायता एवं समन्वय के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर नागरिकों की सहायता के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।जिला प्रशासन ने बताया कि स्थानीय स्तर पर किसी नागरिक के लापता होने की सूचना दर्ज कराने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) अथवा कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर
– आपदा प्रबंधन टोल फ्री: 1070, 1077
– कलेक्ट्रेट/आपदा प्रबंधन टेलीफोन: 05547-297227
– जिला आपदा विशेषज्ञ: 9598666578
– उप जिलाधिकारी खलीलाबाद: 9454415925
– उप जिलाधिकारी मेंहदावल: 9454415926
– उप जिलाधिकारी धनघटा: 9454415927
लापता व्यक्ति की सूचना देते समय दें पूरा विवरण
जिला प्रशासन के अनुसार लापता नागरिक की सूचना दर्ज कराते समय उसका पूरा नाम, आयु, लिंग, आधार कार्ड नंबर तथा स्थायी पता (ग्राम/मोहल्ला, थाना, तहसील एवं जनपद संत कबीर नगर) उपलब्ध कराएं।
इसके साथ ही नेपाल में व्यक्ति की अंतिम लोकेशन, वह नेपाल के किस शहर या स्थान—जैसे काठमांडू, पोखरा, मुस्तांग आदि—में गया था, तथा उससे आखिरी बार कब बातचीत हुई थी, इसकी जानकारी भी दें। लापता व्यक्ति का मोबाइल नंबर, नेपाल में संभावित होटल अथवा गाइड का विवरण भी उपलब्ध कराना उपयोगी होगा।
सूचना देने वाले रिश्तेदार या परिचित का नाम, मोबाइल नंबर और लापता व्यक्ति से संबंध भी दर्ज कराया जाए, ताकि प्रशासन आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क कर सके।
अफवाहों से बचने की अपील
जिलाधिकारी ने नेपाल आपदा से संबंधित जनपद के परिजनों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही असत्यापित खबरों पर भरोसा न करें। उन्होंने नागरिकों से केवल जिला प्रशासन अथवा भारतीय दूतावास की आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि लापता व्यक्ति की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस, तहसीलदार, निकटतम थाना अथवा तहसील कार्यालय में दर्ज कराएं, ताकि सूचना को राज्य स्तरीय राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से विदेश मंत्रालय तक भेजा जा सके।
नेटवर्क बाधित होने पर अपनाएं ये उपाय
जिला प्रशासन ने बताया कि नेपाल के कई क्षेत्रों में नेटवर्क व्यवस्था बाधित हो सकती है। ऐसे में फोन कॉल कनेक्ट न होने पर WhatsApp अथवा Telegram जैसे इंटरनेट आधारित मैसेजिंग ऐप के माध्यम से संदेश भेजकर प्रतीक्षा की जा सकती है। यदि लापता व्यक्ति की अंतिम लोकेशन अथवा यात्रा से संबंधित जानकारी उपलब्ध हो, तो संबंधित हेल्पलाइन और प्रशासनिक एजेंसियों से समन्वय करने में इससे मदद मिल सकती है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से संयम बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी