जीआर एकेडमी में हर्षोल्लास और सामाजिक संदेश के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
संत कबीर नगर, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जीआर एकेडमी में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रेम, स्नेह, भाईचारे तथा सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे विद्यार्थियों ने पारंपरिक भारतीय परिधान में एक-दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं। कक्षा 1 से 2 तथा कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने राखी मेकिंग गतिविधि में प्रतिभाग किया, जबकि कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने आकर्षक रक्षाबंधन ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने आपस में राखी बांधकर पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय के बस चालकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना रही। शिक्षिकाओं ने वाहन चालकों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि रक्षा और सम्मान का बंधन केवल भाई-बहन तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी सुरक्षा, सेवा और सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करना भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिलीप मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के संरक्षक श्री आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि रक्षाबंधन हमें प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा तथा रक्षाबंधन पर्व प्रेम, सौहार्द, सम्मान एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश के साथ मनाया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड