जामुन के पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
संत कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर बाजार धनघटा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 निवासी 20 वर्षीय गौतम साहनी पुत्र स्वर्गीय सजीवन साहनी का शव गुरुवार सुबह आर्य गौरव विद्यालय के समीप स्थित बाग में जामुन के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची धनघटा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि गौतम साहनी के पिता सजीवन साहनी का करीब आठ वर्ष पूर्व लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी मां शीला देवी पर आ गई। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए वह अपने दो छोटे बेटों 16 वर्षीय गोलू और 14 वर्षीय करन के साथ प्रदेश में रहती हैं। घर पर गौतम अपनी बुजुर्ग दादी गुजराती देवी के साथ रहता था। गौतम मछली बेचकर खुद और अपनी दादी का भरण-पोषण करता था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गौतम देर रात घर वापस आया था। इसके बाद वह शौच के बहाने घर से बाहर निकला। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह बाग की ओर गए लोगों ने जामुन के पेड़ से गौतम का शव लटकता देखा और इसकी सूचना परिजनों तथा पुलिस को दी।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड