*जन सूचना अधिकारी,*
कार्यालय प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, बापू भवन, लखनऊ – 226001
*विषय*: सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6(1) के अंतर्गत सूचना हेतु आवेदन।
*महोदय,*
निम्न बिंदुओं पर सूचना उपलब्ध कराने का कष्ट करें:
1. *अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान* द्वारा 17 अतिपिछड़ी जातियों के मुख्य आधार कुम्हार/शिल्पकार अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु *दिनांक 15/12/2025* को दी गई राज्य स्तरीय अपील पर *आज दिनांक तक* की गई सम्पूर्ण कार्रवाई की *दिनांकवार नोटशीट* की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराएं।
2. उक्त अपील वर्तमान में *किस पटल/अधिकारी के पास लंबित* है? अधिकारी का नाम, पदनाम व मोबाइल नंबर दें।
3. *उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 17 अतिपिछड़ी जातियों को आफलाइन/आनलाइन (एन आई सी) SC सूची में शामिल करने हेतु केंद्र सरकार को भेजे गए अंतिम प्रस्ताव* की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराएं। प्रस्ताव भेजने की तिथि भी बताएं।
4. *EWS आरक्षण* संबंधी संवैधानिक संशोधन कितने दिन में लागू किया गया ? 17 अतिपिछड़ी जातियों का प्रस्ताव *कितने वर्षों से लंबित* है ? दोनों की तुलनात्मक अवधि बताएं।
5. क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने *अनुच्छेद 341 में संशोधन हेतु लोकसभा में कोई प्राइवेट मेंबर बिल या सरकारी बिल* पेश किया है ? यदि हां तो बिल संख्या व दिनांक दें। यदि नहीं तो कारण बताएं।
6. *शासनादेश संख्या 22/2016* के क्रम में 17 जातियों को SC प्रमाण पत्र जारी करने पर मा0 उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक के बाद *राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में SLP दाखिल की गई या नहीं*? यदि हां तो SLP संख्या दें।
7. दिनांक 15.12.2025 से अबतक हमारे द्वारा प्रेषित समस्त रिमाइंडर/ आरटीआई पत्रों पर कृत कार्यवाही की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराएं।
*नोट*: इससे संबंधित जनहित याचिका आलरेडी दायर है और आज दिनांक 27.08.2026 को प्रेषित ससमय सूचना न मिलने पर धारा 18 में शिकायत व ₹25000 जुर्माना हेतु वाद दायर करते हुए मा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में अलग से मैंडमेस रिट दाखिल करुंगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन और सरकार होगी – समाजसेवी अनिल कुमार प्रजापति संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड