ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर विकास कुमार शर्मा ने दी देशवासियों को मुबारकबाद, कहा—भाईचारा और इंसानियत ही समाज की असली ताकत
गोरखपुर। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर ग्लोरियस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव एवं ग्लोरियस क्लासेज, जंगल धूसड़, गोरखपुर के निदेशक विकास कुमार शर्मा ने देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों से आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और इंसानियत की भावना को मजबूत करने की अपील की।
विकास कुमार शर्मा ने कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी हमें पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करने और उनके बताए शांति, प्रेम, दया, सेवा तथा मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। हमें सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करते हुए समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी खूबसूरती उसकी विविधता में एकता है। अलग-अलग धर्म, भाषा और संस्कृतियों के लोग सदियों से मिल-जुलकर रहते आए हैं। ऐसे पर्व हमें एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने और सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
अध्यापक, समाजसेवी एवं पत्रकार के रूप में लोगों के बीच सक्रिय रहने वाले विकास कुमार शर्मा लगातार सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा के साथ-साथ मानवीय मूल्यों, परस्पर सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी को भी मजबूत करना आवश्यक है।
उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्व-त्योहारों को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, नफरत या विवाद से दूर रहें। समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
अंत में विकास कुमार शर्मा ने कहा, “ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। हम सभी मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें, जहां इंसानियत सबसे ऊपर हो और हर व्यक्ति एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा हो।”
उन्होंने सभी देशवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द को बनाए रखने का संदेश दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड