*नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद गोरखपुर समेत पूर्वांचल में हाई अलर्ट*
*गोरखपुर / लखनऊ:* नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में हड़कंप मच गया है। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है, जिसके बाद गंडक और नारायणी नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। a3c1
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में हुई क्षति को चिंताजनक बताते हुए सीमावर्ती जिलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। a3c1
किन जिलों में हाई अलर्ट?
1. *गोरखपुर:* जिला प्रशासन ने NDRF-SDRF और PAC को अलर्ट कर दिया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि फिलहाल जिले में खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है, राप्ती और घाघरा का जलस्तर घट रहा है, लेकिन गंडक के पानी पर नजर रखी जा रही है। गंडक में लगभग 3 मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की संभावना जताई गई है।
2. *महराजगंज और कुशीनगर:* सीएम ने सीधे इन दोनों जिलों में सतर्कता बढ़ाने को कहा है, क्योंकि गंडक और नारायणी यहीं से यूपी में प्रवेश करती हैं।
*नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद गोरखपुर समेत पूर्वांचल में हाई अलर्ट*
*गोरखपुर नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में हड़कंप मच गया है। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है, जिसके बाद गंडक और नारायणी नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में हुई क्षति को चिंताजनक बताते हुए सीमावर्ती जिलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। a3c1
किन जिलों में हाई अलर्ट?
1. *गोरखपुर:* जिला प्रशासन ने NDRF-SDRF और PAC को अलर्ट कर दिया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि फिलहाल जिले में खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है, राप्ती और घाघरा का जलस्तर घट रहा है, लेकिन गंडक के पानी पर नजर रखी जा रही है। गंडक में लगभग 3 मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की संभावना जताई गई है।
2. *महराजगंज और कुशीनगर:* सीएम ने सीधे इन दोनों जिलों में सतर्कता बढ़ाने को कहा है, क्योंकि गंडक और नारायणी यहीं से यूपी में प्रवेश करती हैं।
3. *बिहार के जुड़े जिले:* बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर में भी हाई अलर्ट जारी है। बिहार के मुख्य सचिव ने सभी DM-SP के साथ बैठक कर तटबंधों और निचले इलाकों की निगरानी के निर्देश दिए हैं।
– गोरखपुर के बड़हलगंज के 6 गांव और खजनी का 1 गांव पहले ही बाढ़ से प्रभावित हुए थे, वहां राहत किट पहुंचाई गई थी।
– लोगों से अपील की गई है कि वे गंडक नदी के किनारे न जाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।
– राहत आयुक्त कार्यालय ने हेल्पलाइन नंबर *1070* जारी किया है, जिस पर नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों के परिजन संपर्क कर सकते हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड