सत्यपाल मौर्य पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पड़ोसी पट्टीदारों पर गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ ही धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना गीडा में तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित सत्यपाल मौर्य के अनुसार घटना सुबह करीब 8 बजे की है। उनका आरोप है कि पड़ोसी पट्टीदार प्रेमचंद मौर्य, उनके पुत्र रामअवतार मौर्य तथा विजय लक्ष्मी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की।
सत्यपाल मौर्य का आरोप है कि इसी दौरान उन पर तेज धारदार हथियार से सिर पर वार किया गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई और खून निकलने लगा। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित ने थाना गीडा में तहरीर देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के बाद उन्हें चोट पहुंची है और भविष्य में भी किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।
सत्यपाल मौर्य ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।
पुलिस की ओर से तहरीर के आधार पर मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट की जानी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड