शुरू न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर:- कोतवाली थाना प्रभारी लाइन हाजिर, नगर निगम चौकी प्रभारी निलंबित
गोरखपुर , 31 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता एवं कर्तव्यों के प्रति लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक छत्रपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।
वहीं चौकी प्रभारी नगर निगम महिला उपनिरीक्षक दीपशिखा को अपने कर्तव्यों के प्रति घोर उदासीनता, लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच की कार्रवाई प्रस्तावित है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और तत्परता के साथ करने का संदेश भी इस कार्रवाई के माध्यम से दिया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड