श्री वीरेंद्र कुमार इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, शिक्षकों के योगदान को मिला सम्मान
गोरखपुर। जंगल धूसड़ स्थित श्री वीरेंद्र कुमार इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन के उपलक्ष्य में विद्यालय के कक्षा अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं को ‘उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।
सम्मान समारोह में शालिनी यादव, कविता पाण्डेय, पद्मा दूबे, चित्रांगदा श्रीवास्तव, संध्या, चंदा, करीना, अवधेश, संतोष सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक दिवस के आयोजन को यादगार बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा, “आप सभी ने अथक परिश्रम और पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। आपके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है, ताकि आप भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ बेहतर कार्य करते रहें।”
प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यालय के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रबंधक डॉ. प्रभावती वर्मा जी का निरंतर सहयोग, स्नेह और मार्गदर्शन मिलता रहता है। उनके आशीर्वाद और शिक्षकों की मेहनत से विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड