रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

राकेश कुमार पाण्डेय बने महाराजगंज के नए जिलाध्यक्ष, बधाइयों का तांता

G News Journalist Vikas Sharma

राकेश कुमार पाण्डेय बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के महाराजगंज जिलाध्यक्ष, बधाइयों का लगा तांता

महाराजगंज। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी (राजेंद्र त्रिपाठी) द्वारा संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची जारी की गई। इसमें महाराजगंज जनपद के राकेश कुमार पाण्डेय को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही जनपद में समर्थकों, ब्राह्मण समाज के लोगों एवं सनातन प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।
राकेश कुमार पाण्डेय को नई जिम्मेदारी मिलने पर महाराजगंज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन से जुड़े सदस्यों ने फोन कॉल, सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत रूप से बधाई और शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन जनपद में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा तथा समाज को एकजुट करने की दिशा में प्रभावी पहल होगी।
जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद राकेश कुमार पाण्डेय ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें महाराजगंज जनपद की जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जनपद के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। संगठन को गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र तक मजबूत करने के साथ ही समाज के लोगों के बीच आपसी सहयोग, एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास रहेगा।
राकेश पाण्डेय ने कहा, “अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा हमारे लिए केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक परिवार है। परिवार को आगे बढ़ाना हम सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की नैतिक जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से महाराजगंज में महासभा की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।
राकेश कुमार पाण्डेय के जिलाध्यक्ष बनने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, छात्र संघ महामंत्री राज कुमार शर्मा, जिला संरक्षक संजय मणि त्रिपाठी, जिला प्रभारी दीपू तिवारी, जिला महामंत्री बृजेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष प्रिंस मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी गोरखपुर विकास कुमार शर्मा सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वहीं, गोरखपुर जनपद से राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, डॉ. प्रभावती वर्मा , रेखा त्रिपाठी , ईश्वर चौहान, प्रमोद चौहान, गोपाल सिंह, राजीव मिश्रा, पाले साहनी एवं दिलीप यादव सहित अनेक सामाजिक एवं संगठन से जुड़े लोगों ने भी राकेश कुमार पाण्डेय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
राकेश कुमार पाण्डेय के जिलाध्यक्ष बनने के बाद जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। शुभचिंतकों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) महाराजगंज में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी