रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

जिलाधिकारी ने सीएमआईएस पोर्टल पर समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर रैंकिंग एवं प्रगति के आधार पर विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित__________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 27 अगस्त, 2026,जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर रैंकिंग एवं प्रगति के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का समयबद्ध तरीके से लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यो की प्रगति को सभी कार्यदायी संस्थाएं/सम्बंधित विभाग सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति दर्शाने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार दर्ज कराना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जनपद में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों/न्याय पंचायतों में जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है उनका शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को फैमिली आईडी बनाने में प्रगति लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पंचायती राज विभाग, पर्यटन, समाज कल्याण, जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग, पर्यटन विकास, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित समस्त जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजना की विभागवार समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अपनी-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा स्वयं करते रहें और प्रगति की रिपोर्ट को पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें जिससे जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग में संचालित समस्त विकास योजनाओं की समीक्षा करते रहे जिसे कहीं कोई कमी पाए जाने अथवा कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित रह जाने पर ससमय उसका निराकरण किया जा सके। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारीगण सहित संबंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी