रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

गोरखनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

G News Journalist Vikas Sharma

गोरखनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बाल गोपालों संग योगी आदित्यनाथ जी ने मनाया उत्सव

गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ा दी। जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मोबाइल फोन निकालकर मुख्यमंत्री की तस्वीरें और वीडियो बनाने शुरू कर दिए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे छोटे-छोटे बच्चों को अपने पास बुलाया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट, टॉफी और उपहार दिए। मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति स्नेह उस समय और अधिक भावुक कर देने वाला रहा, जब उन्होंने कुछ बच्चों को अपनी गोद में बैठाकर स्वयं चॉकलेट खोलकर खिलाई और उनसे प्यार-दुलार किया। इस दृश्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरा वातावरण भावनात्मक हो उठा।
जन्माष्टमी समारोह के दौरान भजन-संध्या और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
रात होते-होते श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। जैसे ही घड़ी की सुई रात्रि 12 बजे पर पहुंची, भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लास चारों ओर छा गया। शंखनाद, घंटियों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
“नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। सोहर गीतों और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालुओं ने झूमते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में सहभागिता की। इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
समूचा गोरखनाथ मंदिर परिसर राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गुंजायमान रहा और भव्य जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी