वाटर लॉकिंग की समस्या को लेकर विधायक ने जिलाधिकारी को कराया अवगत
धनघटा, संतकबीरनगर। सरयू नदी में आई बाढ़ के चलते माझा क्षेत्र में उत्पन्न हुई वाटर लॉकिंग की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद्र चौहान ने जिलाधिकारी से प्रमुखता से वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
विधायक गणेश चंद्र चौहान और जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जलभराव, आवागमन में हो रही परेशानी और बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान की जानकारी अधिकारियों को दी।
ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वाटर लॉकिंग की समस्या को दूर कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी।
दौरे के दौरान विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र को जल्द ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि पीड़ितों को शासन की ओर से मिलने वाली राहत और सुविधाओं का लाभ मिल सके।
वहीं, बाढ़ के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर भी सरकार की ओर से नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने का भरोसा दिया गया। विधायक और जिलाधिकारी के दौरे से ग्रामीणों में समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद जगी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड