*ऑपरेशन मजनू के तहत संतकबीरनगर पुलिस की व्यापक कार्रवाई, 97 से भरवाया माफीनामा, 13 वाहन सीज, 194 वाहनों का चालान एवं 14 व्यक्तियों के विरुद्ध 170/126/135 बीएनएसएस के तहत की गयी कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे आपरेशन मजनू अभियान के क्रम में छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन मजनू” के तहत व्यापक चेकिंग एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों के आसपास, प्रमुख मार्गों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की गयी । पुलिस टीमों द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों, छात्राओं एवं महिलाओं को असहज करने वाली गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों तथा कम उम्र में वाहन चलाने वाले किशोरों की चेकिंग की गई । रास्तों में अशोभनीय हरकत, छेड़खानी अथवा किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई । इस दौरान जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेजों एवं संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग करते हुए 97 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया, 13 वाहनों को सीज किया गया, 194 वाहनों का चालान किया गया तथा 14 व्यक्तियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया।
कम उम्र में वाहन चलाने वालों को किया गया जागरूक
कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में अभिभावकों को भी जागरूक किया गया कि बच्चों को समय से पहले वाहन की चाबी देना उनके जीवन को जोखिम में डाल सकता है। एक छोटी सी लापरवाही सड़क हादसे का कारण बन सकती है और पूरे परिवार की खुशियां प्रभावित हो सकती हैं।
बेटियों की सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी
जनपद संतकबीरनगर पुलिस का यह अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षित वातावरण एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास है। हर बेटी को यह भरोसा होना चाहिए कि वह बिना डर के स्कूल जा सकती है, सड़क पर चल सकती है और अपने सपनों की ओर बढ़ सकती है।
पुलिस का संकल्प है कि बेटियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा और सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशों के क्रम अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। आमजन से अपील है कि किसी भी मनचले अथवा संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड