एसआर कैंपस में दिखी रक्षा बंधन पर्व की धूम, नन्हे नौनिहालों की कलाई पर राखी बांध बहनों ने खिलाई मिठाई
– देश के गौरवशाली संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर है रक्षा बंधन पर्व – राकेश चतुर्वेदी
– बहन के अटूट प्रेम और भाई के संकल्प का अनूठा मिश्रण है राखी का पर्व – मनोज पांडेय
संतकबीरनगर।
जिले के दक्षिणांचल में स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एसआर इण्टरनेशनल एकेडमी का परिसर गुरुवार को भाई बहन के अटूट प्रेम का साक्षी बना। पाठ्यक्रम और समसामयिक शिक्षा और खेलकूद के साथ संस्थान में भारतीय संस्कृति और संस्कार को संरक्षित करने के लिए भी नौनिहालों को प्रेरित किया जाता है। प्लेवे से लेकर यूकेजी तक की छात्राओं ने भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के महत्व को बताते हुए रक्षा बन्धन पर्व पर छात्रों को रक्षा सूत्र बाँधकर एवं मिठाई खिलाकर रक्षा बन्धन का पर्व मनाया। एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी और डिप्टी डायरेक्टर मनोज पांडेय की मौजूदगी में नौनिहालों में इस पर्व को लेकर उल्लास नजर आया । राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि यह पर्व देश की गौरवशाली संस्कृति का खूबसूरत पहलू है। पवित्रता के प्रतीक रक्षा बन्धन पर्व की सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व परिवारिक मूल्यों, दायित्वों के साथ आत्मीयता व सामाजिक संबंधों की प्रगाढ़ता के महत्व को भी रेखांकित करता है। साथ ही यह बहनों की रक्षा का भाई को संकल्प लेने के लिए भी प्रेरित करता है। डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि यह पर्व बहन के अटूट प्रेम और भाई के संकल्प का अनूठा मिश्रण है। भाई बहन के अटूट प्रेम, निःस्वार्थ और पवित्र संबंध का यह पावन पर्व हमारी संस्कृति और समाज मे विशेष महत्व रखता है। श्री पांडेय ने उम्मीद जताई कि हमारा देश ऐसे ही प्रेम से महकता रहे। सभी को रक्षा बन्धन पर्व की बधाई देते हुए पर्व को उल्लास के साथ मानने की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में त्योहारों के प्रति जागरूकता आयेगी और बच्चे रिश्तों के महत्व को समझ सकेंगें। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव, प्रीति मिश्रा, रिवाना मुखिया, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्र, महेंद्र चौधरी, अर्जुन कुमार सहित अन्य टीचर्स मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड