सिसई पुल पर गूंजी गोलियों की आवाज: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गुड्डू ढाढ़ी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय आरोपी के पैर में लगी गोली*
*गोरखपुर। पूर्वांचल के अपराध जगत में लंबे समय से चर्चित और पुलिस के लिए सिरदर्द बना 50 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर गुड्डू ढाढ़ी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। गुरुवार सुबह पीपीगंज थाना क्षेत्र के सिसई पुल के पास उस समय गोलियों की आवाज गूंज उठी जब पुलिस और स्वाट टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।*
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड