मिशन मजनू अभियान में धनघटा पुलिस का बड़ा एक्शन, 335 संदिग्धों की चेकिंग
102 वाहनों पर कार्रवाई, 30 लोगों से भरवाया माफीनामा; दो मनचलों पर मुकदमा दर्ज
संत कबीर नगर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर धनघटा पुलिस ने गुरुवार को मिशन मजनू अभियान के तहत वृहद चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेज, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड समेत सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग की।
अभियान के दौरान पुलिस ने 335 व्यक्तियों की चेकिंग की। संदिग्ध गतिविधियों में पाए गए लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अनावश्यक रूप से घूमने वालों को कड़ी हिदायत दी गई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 102 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया।
पुलिस ने 30 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाकर भविष्य में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी। वहीं महिलाओं एवं बालिकाओं से छेड़छाड़ और मनचलेपन के मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई निगरानी
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों और अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
थाना धनघटा पुलिस ने आमजन से अपील की कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का सहयोग करें। किसी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्रता या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
पुलिस का संदेश साफ है—महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड