कृष्णा गोपाल फिलिंग स्टेशन का तामा में भव्य उद्घाटन विधायक गणेश चौहान द्वारा
*संत कबीर नगर / धनघटा।* विधानसभा के ग्राम तामा, NH 227A राम जानकी मार्ग पर आज गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के नए पेट्रोल पम्प *कृष्णा गोपाल फिलिंग स्टेशन* का भव्य उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि धनघटा विधानसभा के विधायक माननीय श्री गणेश चंद्र चौहान जी* रहे, जबकि *विशिष्ट अतिथि के रूप में HPCL के मुख्य महाप्रबंधक (रिटेल), उत्तर मध्य अंचल क्षेत्र श्री आबिद खादरी जी* उपस्थित रहे।
विधायक श्री चौहान ने फीता काटकर पेट्रोल पम्प का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि NH 227A राम जानकी मार्ग पर इस पेट्रोल पम्प के खुलने से क्षेत्र के लोगों और राहगीरों को काफी सुविधा होगी तथा क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।
वहीं HPCL के अधिकारी श्री आबिद खादरी जी ने कहा कि HPCL हमेशा ग्राहकों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण ईंधन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड