रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

महुली एसओ दुर्गेश पांडेय बने अगस्त के सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी

Durgesh Mishra

महुली एसओ दुर्गेश पांडेय बने अगस्त माह के जिले के सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी

एसपी संदीप कुमार मीणा ने ‘COP of the Month’ के तहत सौंपा प्रशस्ति-पत्र
कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ, मेहनत और रचनात्मक कार्यों से जनमानस में बनाई पुलिस की शानदार छवि
संतकबीरनगर। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनहित में बेहतर पुलिसिंग के लिए थाना महुली के थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय को अगस्त माह का जिले का सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी चुना गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने उन्हें ‘COP of the Month’ के तहत प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी कार्यकुशलता, सूझबूझ, मेहनत, लगन, कर्मठता और मानवीय दृष्टिकोण को देखते हुए दिया गया है।
थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने महुली थाने की कमान संभालने के बाद से ही थाना परिसर की व्यवस्था और वातावरण को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। थाना परिसर की साफ-सफाई, साज-सज्जा, भवनों के रंग-रोगन, आकर्षक लाइटिंग तथा नवीनतम मेस की व्यवस्था जैसे रचनात्मक कार्यों ने थाने की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
फरियादियों की सुविधा को दी प्राथमिकता
थानाध्यक्ष द्वारा फरियादियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। थाना परिसर में बैठने की व्यवस्था के साथ पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई। फरियादियों की समस्याओं को सम्मान और संवेदनशीलता के साथ सुनना तथा उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है।
सोशल पुलिसिंग से जटिल मामलों का समाधान
दुर्गेश कुमार पांडेय की कार्यशैली में सोशल पुलिसिंग को भी खास महत्व मिला है। स्थानीय लोगों से बेहतर संवाद स्थापित कर जटिल मामलों को समझने और उनका समाधान निकालने में उनकी भूमिका की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम करने की दिशा में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा प्रशस्ति-पत्र में भी थानाध्यक्ष की व्यक्तिगत कार्यकुशलता, मेहनत, लगन, सूझबूझ एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई है। एसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करते रहेंगे।
अगस्त माह का ‘COP of the Month’ सम्मान मिलने पर महुली थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी