रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

महिला सिपाही की मौत पर पति ने उठाए सवाल, इलाज के लिए छुट्टी नहीं मिलने का आरोप

Sunil Rai

इलाज के लिए छुट्टी नहीं मिलने का आरोप, महिला सिपाही की मौत के बाद पति ने उठाए वाल
धनघटा, संतकबीरनगर। लालगंज थाने में तैनात महिला आरक्षी केसरी वर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत ने पुलिस महकमे में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के पति आरक्षी नागेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया है कि सिर में गंभीर चोट लगने के बाद पत्नी को इलाज के लिए छुट्टी की जरूरत थी, लेकिन समय से अवकाश नहीं मिल सका। उनका कहना है कि यदि समय रहते छुट्टी मिल जाती तो पत्नी का बेहतर उपचार कराया जा सकता था और संभवत: उसकी जान बच जाती।
जानकारी के अनुसार, केसरी वर्मा 2018 बैच की आरक्षी थीं और मूल रूप से प्रतापगढ़ की रहने वाली थीं। करीब दो वर्ष पूर्व उनकी शादी 2020 बैच के सिपाही नागेंद्र वर्मा से हुई थी। दोनों पति-पत्नी बस्ती के लालगंज थाने में तैनात थे और बनकटी कस्बे में किराये के मकान में रह रहे थे।
बताया गया कि कुछ दिन पहले छुट्टी पर केसरी अपने मायके प्रतापगढ़ गई थीं। 22 अगस्त को छुट्टी पूरी होने के बाद वह बस्ती लौट रही थीं। रास्ते में हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी। प्रतापगढ़ में उपचार के दौरान सिर में चार टांके लगाए गए। इसके बाद वह वापस बस्ती आ गईं और ड्यूटी ज्वाइन कर ली।
पति नागेंद्र के मुताबिक, चोट के बावजूद केसरी ने इलाज जारी रखा और 27 अगस्त को उपचार के लिए छुट्टी मांगने एसपी कार्यालय पहुंचीं। आरोप है कि वहां उन्हें ईएल नहीं होने तथा मेडिकल लीव नहीं मिलने की बात कहकर छुट्टी देने से मना कर दिया गया। नागेंद्र का दावा है कि छुट्टी के आवेदन के साथ मेडिकल रिपोर्ट और सीटी स्कैन की रिपोर्ट भी संलग्न थी।इसके बाद शनिवार सुबह करीब चार बजे केसरी वर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर पति और साथी पुलिसकर्मी उन्हें आनन-फानन अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पोस्टमार्टम हाउस पर पति नागेंद्र वर्मा ने अधिकारियों के सामने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए एसपी कार्यालय के दो कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि समय रहते पत्नी को उपचार के लिए छुट्टी मिल जाती तो शायद स्थिति अलग होती।
मौके पर सीओ रुधौली अनिल सिंह, सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे और नागेंद्र को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, वह अपनी मांग पर अड़े रहे और मामले में कार्रवाई की मांग करते रहे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला आरक्षी की मौत के कारणों और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी