राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने किया हॉकी व कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
संत कबीर नगर, 29 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को मान्यवर श्री कांसीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में खेलों का उत्साह चरम पर रहा। मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया।कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं का आयोजन युवा मंडल के खिलाड़ियों के मध्य किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के समापन पर विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड, मेडल, टी-शर्ट एवं जर्सी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी निर्माण करते हैं। युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए।इस अवसर पर मेरा युवा भारत की ओर से लेखाधिकारी सुधांश त्रिपाठी, युवा कल्याण विभाग से रितेश राय सहित स्वयंसेवक रविशंकर, अजय कुमार, अनुभव तिवारी, राधा शुक्ला, गौरी पांडे, विनोद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।छात्राओं को बॉक्सिंग खेल की दी गई विशेष जानकारी ,राष्ट्रीय खेल दिवस के क्रम में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में भी खेलों से संबंधित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने छात्राओं को बॉक्सिंग खेल के प्रति जागरूक करते हुए खेल की बारीकियों और इसके महत्व की जानकारी दी तथा छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सबीहा मुमताज ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन चरित्र और खेल जगत में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय एवं माय भारत के लेखाधिकारी सुधांश त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए विभिन्न खेल विधाओं के महत्व की जानकारी दी। साथ ही बॉक्सिंग खेल से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियों से भी छात्राओं को अवगत कराया गया और खेलों में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।प्रतियोगिताओं में छात्रा वैष्णवी, सौम्या सिंह, सुरुचि विश्वकर्मा, पूर्णिमा, अंकिता, रंजना चौरसिया एवं अंशिका सहित अन्य छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सोनिया, माला तिवारी, उषा वर्मा, मधु मिश्रा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड