राष्ट्रीय खेल दिवस पर मिनी स्टेडियम में हुई खेल प्रतियोगिताएं
गोरखपुर चौरी चौरा। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण मिनी स्टेडियम दुबौली, विकासखंड ब्रह्मपुर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान बैडमिंटन, भारोत्तोलन, कबड्डी और कुश्ती की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कबड्डी प्रतियोगिता में नई बाजार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि चौरीचौरा की टीम उपविजेता रही।
कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 38 किलोग्राम भार वर्ग में आकाश निषाद (राजधानी), 42 किलोग्राम में विनय निषाद (राजधानी), 52 किलोग्राम में पवन (विश्वनाथपुर), 57 किलोग्राम में रणधीर (बिरवा), 60 किलोग्राम में शिवम (इटौंवा) तथा 66 किलोग्राम भार वर्ग में अनिल (इटौंवा) विजेता रहे।
कार्यक्रम में अजय राय, दयाराम पहलवान, रमाशंकर, ताज मुहम्मद, सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी अजय कुमार आजाद तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकासखंड ब्रह्मपुर सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। खेल प्रशिक्षक शिव शंकर यादव ने आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के प्रति युवाओं को प्रेरित किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड