रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

Om Dubey

जन चौपाल में विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जन चौपाल में विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
चौरी चौरा। जनता की समस्याओं को उनके बीच पहुंचकर सुनने और उनका समाधान कराने के उद्देश्य से शनिवार को चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोनर मोनहा के तिवारी टोला ,हरिजन बस्ती में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सानिध्य में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।
जन चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याओं को विधायक के सामने रखा। विधायक ने कई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेकर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा एवं परिसर की स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक ने तत्काल प्रभाव से प्रतिमा के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा स्थल को सम्मानजनक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा।विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।जन चौपाल में मंडल अध्यक्ष राजदेव पासवान, रामेश्वर कश्यप, संतोष, उपेंद्र सिंह, निमधारी पासवान, राहुल जायसवाल, शिवम शुक्ला, दीपेंद्र जायसवाल, नरसिंह, अंग्रेस, पवन सिंह, धर्मेंद्र यादव, रामनाथ चौधरी, विशाल सिंह, मनोज, पुरुषोत्तम, धर्मेंद्र, सूरज, सत्नु कुंवर, सुभाष बलवंत, बलिराम, लालमन, सेवक, प्रताप, रामवचन, विधान, निखिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी