ब्रह्मपुर में पांच दिवसीय एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ
ब्रह्मपुर में पांच दिवसीय एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ
गोरखपुर । बीआरसी ब्रह्मपुर के प्रशिक्षण हाल में सोमवार, 17 अगस्त 2026 को बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) तथा एनसीईआरटी पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण 17 से 21 अगस्त तक संचालित किया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान के साथ नई पाठ्य-पुस्तकों के प्रभावी एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए दक्ष बनाना है।
प्रशिक्षण का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ एआरपी धर्मेंद्र कुमार ने किया। प्रथम सत्र में कक्षा-4 की ‘वीणा’ पुस्तक से प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। एआरपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ‘वीणा’ पुस्तक एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पर आधारित है और इसे उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में लागू किया जाएगा।
एआरपी अभिषेक कुमार राय ने गणित मेले में समाहित विभिन्न गतिविधियों एवं विषय-वस्तु पर विस्तार से चर्चा की। संदर्भदाता मृदुला वैश्य ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गणित शिक्षण को सरल एवं रुचिकर बनाने तथा भाषा शिक्षण में गतिविधियों की उपयोगिता पर प्रभावी प्रस्तुति दी।
एआरपी संतोष भारती ने ‘वीणा’ पुस्तक की विषय-वस्तु से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं एआरपी आदित्य मणि ने भाषा शिक्षण में पढ़ने की कला, पठन कौशल तथा पाठ से संबंधित प्रश्नों के उत्तर बच्चों से सहज एवं सरल तरीके से प्राप्त कराने की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण में करीब 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें आदर्श कश्यप, मनीष कुमार, धर्मप्रकाश, नंदकिशोर, अरुण कुमार, अमरजीत, देवीशरण, शिखा द्विवेदी, अपूर्व, सावित्री दुबे, शालिनी तिवारी, दीपिका राय, चंदना विश्वास एवं प्रियंका सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे। कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों को बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को अधिक सहज, प्रभावी और गतिविधि आधारित बनाने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड