रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

चौरी-चौरा के विकास के लिए स्थानीय नेतृत्व की अपील

Om Dubey

जनसंवाद से जुड़ता विश्वास, विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा चौरी-चौरा

जनसंवाद से जुड़ता विश्वास, विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा चौरी-चौरा
गोरखपुर
आज माँ तरकुलहा देवी के अनन्य भक्त एवं जन-जन के लोकप्रिय नेता श्री अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” जी ने 326 विधानसभा चौरी-चौरा के ब्रह्मपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा राजधानी (घटुली घाट), सिलहटा मुंडेरा (लंगड़ा चौराहा) तथा राजधानी (हाथखाल बिरजू टोला) में आयोजित चौपाल कार्यक्रमों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा एवं आत्मीय संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए पंडित राजकुमार व्यास जी ने कहा कि चौरी-चौरा विधानसभा के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए बाहर से आने वाले लोग नहीं, बल्कि हमारे बीच का अपना भाई और बेटा ही मजबूती से साथ खड़ा हो सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेशी भारती, श्री भागवत निषाद एवं राजा राम भारती ने कहा कि चौरी-चौरा विधानसभा में वर्षों से कई कल-कारखाने बंद पड़े हैं। क्षेत्र के युवाओं के सामने रोजगार का संकट है और महंगाई ने आमजन की परेशानियां बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए रोजगार, उद्योग और स्थानीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।
चौपाल को संबोधित करते हुए अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” जी ने कहा कि चौरी-चौरा विधानसभा का शायद ही कोई गांव, गली या चौराहा बचा हो, जहां उन्होंने जनसंपर्क और पदयात्रा के माध्यम से लोगों से संवाद न किया हो। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद जब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, तब उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि अपने लोगों के बीच यह विश्वास कायम करना था कि वे स्वयं को उपेक्षित न समझें और स्थानीय नेतृत्व की आवाज मजबूती से उठे।
उन्होंने कहा कि चुनाव के अंतिम दौर में जब लोग जाति, पार्टी और दलों में बंट जाते हैं, तब उसका सीधा नुकसान क्षेत्र के विकास को होता है और बाहरी प्रत्याशियों को इसका लाभ मिलता है। आज चौरी-चौरा विकास की दौड़ में पीछे है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर, उद्योगों की स्थापना, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में ठोस प्रयास आवश्यक हैं।
“टप्पू भैया” जी ने कहा कि चौरी-चौरा की राजनीति को जातीय और दलगत सीमाओं से ऊपर उठाकर विकास की राजनीति की ओर ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अंग्रेजों ने “फूट डालो और राज करो” की नीति अपनाई थी, उसी प्रकार की विभाजनकारी राजनीति से क्षेत्र का भला नहीं हो सकता। चौरी-चौरा की जनता को अब एकजुट होकर विकास, रोजगार और सम्मान के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।
उन्होंने कहा कि “चौरी-चौरा को विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के नए दौर में ले जाने के लिए स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”
उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि जाति और दलगत भेदभाव से ऊपर उठकर चौरी-चौरा के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट हों और एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित चौरी-चौरा के निर्माण का संकल्प लें।
चौपाल कार्यक्रम में रामप्रवेश शाही, सुनील कुमार, बलभद्र मिश्र, जगदीश मिश्रा, श्रीनिवास कनौजिया, विजय बहादुर चौधरी, अंगद विश्वकर्मा, जवाहर प्रसाद, हरि प्रसाद भारती, रामनरेश निषाद, लालजी निषाद, बी.के. शाही, पिंटू निषाद, संजय निषाद, अशोक पासवान, जमुना चौहान, धनंजय गौड़, मुकेश, जितेंद्र गौड़, शैलेंद्र जायसवाल, अनिल यादव, आनंद चौहान, रामनिवास विश्वकर्मा, किशन कनौजिया, जयराम कनौजिया, धर्मेंद्र निषाद, गुड्डू निषाद, केशव शर्मा, लाल बहादुर निषाद, राम भजन निषाद, कन्हैया भारती, बनवारी निषाद, किशन निषाद, गुप्ता, मोहन निषाद, सुहानी निषाद, सूर्य सेन निषाद, अजय निषाद, तिलकधारी कनौजिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं महिलाओं ने एक स्वर में अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” जी को 2027 में विधायक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी