*”इतिहास से सीख लेते हुए वर्तमान पीढ़ी को देश की संप्रभुता, शांति और सामाजिक समरसता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए” – देवेंद्र नाथ द्विवेदी
*”इतिहास से सीख लेते हुए वर्तमान पीढ़ी को देश की संप्रभुता, शांति और सामाजिक समरसता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए” – देवेंद्र नाथ द्विवेदी
आज दिनांक **15 अगस्त 2026** को स्व राम रहस्य पी. जी. कॉलेज सिंहपुर चौरी-चौरा गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ ध्वजारोहण से हुआ तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान का गायन हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र नाथ द्विवेदी(पूर्व आई.पी.एस.) जी रहे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश वासियों को इतिहास से सीख लेते हुए युवाओ को देश की संप्रभुता, शांति और सामाजिक समरसता को बनाए रखने के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए तथा देश के विकास में सहयोग प्रदान करना चाहिए क्योंकि भारत वर्ष में योग्यता की कमी नहीं है बस उस योग्यता का प्रयोग करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ अभय मणि त्रिपाठी प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ बीजेपी जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक श्री ग्रीस राज त्रिपाठी जी ने किया तथा अतिथियों का स्वागत डॉ अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने किया तथा आभार ज्ञापन श्री राहुल श्रीवास्तव जी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री ऋतुवेंद्र शर्मा एवं श्रीमती नेहा द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा थामकर देश की अखंडता और शांति बनाए रखने हेतु **राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की शपथ** ली। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकगण , कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड