महुली के एसओ दुर्गेश पांडेय बने अगस्त माह के जिले के सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी
एसपी संदीप कुमार मीणा ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
संतकबीरनगर। महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय को अगस्त माह का “कॉप ऑफ द मंथ (Cop of the Month)” घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने महुली में तैनाती के बाद थाना परिसर की साफ-सफाई, साज-सज्जा, भवनों के रंग-रोगन, आधुनिक मेस की स्थापना और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी। इसके साथ ही फरियादियों के लिए बैठने एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था कर थाना परिसर को अधिक जनहितैषी बनाया।
उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सम्मानपूर्वक सुनकर उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण की कार्यसंस्कृति विकसित की। सामाजिक पुलिसिंग के माध्यम से जटिल विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने में भी उनकी विशेष पहचान बनी है, जिससे महुली थाना क्षेत्र में पुलिस की सकारात्मक छवि मजबूत हुई है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत कार्यकुशलता, मेहनत, लगन, सूझबूझ तथा शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने वाले पुलिस अधिकारियों को दिया जाता है।
सम्मान मिलने पर महुली थाने के पुलिसकर्मियों ने थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड