🚨चाईबासा से सटे टेकासाईं में टायर बदलते समय पलटा ट्रक, चालक का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त
चाईबासा जमशेदपुर मार्ग पर टेकासाई स्थित सनशाइन रेस्टोरेंट के सामने शनिवार को टायर बदलने के दौरान ट्रक पलट जाने से चालक जमशेदपुर बागबेड़ा निवासी रिंकू सिंह दब कर जख्मी हो गया।
ट्रक के नीचे दब जाने के कारण चालक का बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में लदा सामान सड़क पर बिखर गया।
ट्रक मां वैष्णवी ट्रांसपोर्ट का है। यह ट्रक प्रतिदिन जमशेदपुर से चाईबासा के व्यापारियों का सामान ले कर आती हैं।
जानकारी के अनुसार टेकासाई के पास टायर पंचर होने पर चालक ने वाहन सड़क किनारे खड़ा किया और जैक लगा कर टायर बदलने लगा। इसी दौरान ट्रक अचानक असंतुलित होकर पलट गया और चालक ट्रक के नीचे दब गया।
सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से चालक को ट्रक के नीचे से निकाला गया। गंभीर हालत में उसे टोटो से सदर अस्पताल, चाईबासा भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया।
हादसे के बाद पुलिस ने सड़क पर बिखरे सामान हटवाया और पलटे ट्रक के कारण बाधित यातायात को सामान्य कराया।
#चाईबासा #जमशेदपुर #सड़कहादसा #ट्रकहादसा #टेकासाई #सड़कदुर्घटना #चालकघायल #पश्चिमीसिंहभूम #Chaibasa #Jamshedpur #RoadAccident #TruckAccident
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड