प्रेम प्रसंग में पति की हत्या की साजिश का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
इस संबंध में आज शनिवार दो बजे दिन में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने प्रेस वार्ता में बताए कि
रंका थाना पुलिस ने जून माह में हुई श्रीकांत रवि की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले का खुलासा करते हुए पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या की साजिश थी। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीषा देवी (32 वर्ष), उसके कथित प्रेमी मो. हसन तथा परवेज अंसारी उर्फ पप्पु के रूप में हुई है।
मामला रंका थाना कांड संख्या 79/26, दिनांक 07 जून 2026 से संबंधित है। मृतक की पत्नी मनीषा देवी ने आवेदन देकर बताया था कि उसके पति श्रीकांत रवि टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभ में धारा 281, 106 बीएनएस एवं 184 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।
इसी दौरान मृतक की मां शांति देवी ने पुलिस को आवेदन देकर अपने बेटे की मौत पर संदेह जताया। उन्होंने बहू मनीषा देवी के मो. हसन से प्रेम संबंध होने तथा पति को रास्ते से हटाने की साजिश का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर एसडीपीओ रंका रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक, उसकी पत्नी और मो. हसन के मोबाइल का सीडीआर एवं टावर लोकेशन खंगाला। पुलिस के मुताबिक घटना के समय तीनों के बीच लगातार बातचीत हुई और मृतक तथा मो. हसन की लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिली। रामानुजगंज चेकनाका के सीसीटीवी फुटेज में मो. हसन की अर्टिगा कार भी दिखाई दी।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में मो. हसन ने कथित तौर पर साजिश की जानकारी दी। आरोप है कि श्रीकांत को रास्ते से हटाने के लिए एक लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। 5 जून को मनीषा ने अपने पति को मायके बुलाया और बरवाही के सुनसान जंगल में पिकअप से पीछे से टक्कर मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने मो. हसन, मनीषा देवी और परवेज अंसारी उर्फ पप्पु को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त पिकअप, अर्टिगा कार, दो मोबाइल फोन तथा फोन-पे लेनदेन का स्क्रीनशॉट बरामद किया गया है। कार्रवाई में एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, पु०नि० सुभाष कुमार पासवान, थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी एवं पु०अ०नि० अनिल हेम्ब्रम शामिल दें
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड