रंका के चौधरी मोहल्ला में जल संकट गहराया, दूषित आयरनयुक्त पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
इस संबंध में आज रविवार शाम साढ़े पांच बजे राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि
रंका प्रखंड के चौधरी मोहल्ला, कुर्मी टोला, भुईया टोला और गढ़देवी टोला में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पाइपलाइन जलापूर्ति योजना से नियमित और शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। कई घरों में महीनों से जलापूर्ति बंद है, जबकि जिन स्थानों पर पानी पहुंच रहा है वहां भी गुणवत्ता खराब बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें चापाकल का आयरनयुक्त और बदबूदार पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि पाइपलाइन मरम्मत और विस्तार कार्य में लापरवाही बरती गई, जिससे मुख्य सप्लाई पाइप क्षतिग्रस्त हो गया और करीब 60 घरों की जलापूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मोटर या पाइप खराब होने पर मरम्मत के लिए उन्हें स्वयं चंदा जुटाना पड़ता है। चौधरी मोहल्ला के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं की गई और शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया, तो वे उग्र आंदोलन कर संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का घेराव करेंगे। आईं चौधरी मोहल्ला के ग्रामीण के बीच ले चलते हैं
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड