शुरू न्यूज़
झारखंड के गढ़वा जिले स्थित रंका प्रखंड की कंचनपुर पंचायत के डाले गांव में रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहाँ महेंद्र राम का 12 वर्षीय पुत्र महेश कुमार घर की छत पर रखे साइकिल के टायर को खेलने के लिए उतार रहा था। इसी दौरान टायर के भीतर छिपे एक स्टेपल कोबरा सांप ने अचानक उसके हाथ में डंस लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
परिजनों ने बिना समय गंवाए बालक को शाम करीब 5:00 बजे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष मिश्रा और डॉ. नीतीश कुमार ने तत्काल इलाज शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से बालक की हालत नियंत्रण में है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर स्थानीय वार्ड सदस्य आशुतोष तिवारी ने भी अस्पताल पहुँचकर व्यवस्था में सहयोग किया। वहीं चिकित्सकों ने ग्रामीणों से अपील की है कि घरों में रखे पुराने टायर, लकड़ी या कबाड़ को उठाने से पहले विशेष सावधानी बरतें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड