₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

कारगिल के वीरों का बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत : अजय कुमार सिंह कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए सम्मानित, बोले- साहस, शौर्य और दृढ़ संकल्प से जीते जाते हैं युद्ध

LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH

कारगिल के वीरों का बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत : अजय कुमार सिंह

कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए सम्मानित, बोले- साहस, शौर्य और दृढ़ संकल्प से जीते जाते हैं युद्ध
कानपुर।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संस्था द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह मुख्य अतिथि तथा पूर्व डीआईजी रतन श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मान ग्रहण करने के उपरांत अपने संबोधन में अजय कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और अटूट राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। ‘ऑपरेशन विजय’ के माध्यम से भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि युद्ध केवल हथियारों के बल पर नहीं, बल्कि साहस, दृढ़ संकल्प और पराक्रम के दम पर जीते जाते हैं।
उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर जवानों ने अपने परिवार और व्यक्तिगत सुखों की परवाह किए बिना मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। ऐसे आयोजन समाज में सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अजमेर बहादुर सिंह ने की। कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्था के जिलाध्यक्ष मान सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव के.पी. सिंह चौहान तथा कानपुर इकाई के पदाधिकारियों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह ने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी