शुरू न्यूज़
बांका जिले में भीम आर्मी के भीतर एक गंभीर विवाद सामने आया है। शंभूगंज प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार दास ने जिला अध्यक्ष सूरज कुमार दास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संतोष कुमार दास का दावा है कि पारिवारिक मारपीट मामले में दर्ज FIR से नाम हटवाने के नाम पर उनसे ₹22,000 की मांग की गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने ₹18,000 दिए, लेकिन न तो FIR से किसी का नाम हटाया गया और न ही बाद में पैसे वापस किए गए।
इस मामले में संतोष कुमार दास ने फोन पर अपनी पूरी बात रखी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला अध्यक्ष ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और न ही उनकी मदद की। इस रिपोर्ट में संतोष कुमार दास ने विस्तार से बताया है कि आखिर उन्होंने क्या-क्या आरोप लगाए हैं।
यह खबर संतोष कुमार दास द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जिला अध्यक्ष सूरज कुमार दास का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड