शुरू न्यूज़
बांका में वर्षों से संचालित हॉट मिक्सिंग प्लांट को आबादी वाले क्षेत्र से हटाने की मांग अब तेज हो गई है। इस समस्या को लेकर भाजपा नेता एवं शिवभक्त समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता ने पटना पहुंचकर बांका जिला प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से मुलाकात की और प्लांट को हटाने की मांग करते हुए उन्हें आवेदन सौंपा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी आवेदन देकर इस मुद्दे का शीघ्र समाधान कराने का अनुरोध किया गया है।
ओमप्रकाश गुप्ता के अनुसार, आबादी के बीच वर्षों से चल रहे इस हॉट मिक्सिंग प्लांट के कारण इलाके में लगातार धूल, धुआं और प्रदूषण फैल रहा है। इसके अलावा भारी वाहनों की निरंतर आवाजाही से स्थानीय निवासियों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने जनहित को प्राथमिकता देते हुए प्लांट को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। अब यह देखना होगा कि लंबे समय से उठ रही इस जनसमस्या पर सरकार कब फैसला लेती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड