कर्रा में प्रखंड स्तरीय करमा पर्व संध्या मनाया गया। उपस्थित हुए विधायक।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
कर्रा प्रखंड के हाईस्कूल मैदान कर्रा में रविवार को सरना जागृति एवं विकास मंच कर्रा के तत्वावधान में करमा पूर्व संध्या कार्यक्रम मनाया गया।
इस कार्यक्रम में प्रखंड के दर्जनों गांव के आदिवासी मंडली अपने बेश भूषा एवं वाद्ययंत्र के साथ एकत्रित हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि खूंटी विधायक रामसूर्य मुंडा ने विशिष्ट अतिथि पूर्व विधि मंत्री देव कुमार धान उपस्थित थे।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा हमलोग को अपना भाषा, संस्कृति,रिति- रिवाज नहीं छोड़ना चाहिए।
हमारे पूर्वजों ने प्रतिकृति का पुजा करते आयें है उसे हम सभी को बरकरार रखना होगा।
देवकुमार धान ने कहा करमा पर्व कृषि से आधारित है।
करमा में कुंवारी बेटी,बहन दिन भर उपवास रखकर खीरा के रूप में बेटा का प्रतिक मानकर पुजा करती है ताकि उसके द्वारा उत्पन्न संतान खीरा के समान पैदा हो।
उन्होंने गाना के माध्यम से बतलाया हाय रे हायर खीरा बेटा नचुवा में हासेला।
इससे पूर्व हंसबेडा के पहचान द्वारा सोमरा द्वारा करम डाली का पुजा गांव घर को सुमरते हुए किया।
छुनकू मुंड़ा द्वारा करमा कहानी बतलाया गया जिसमें अच्छे कर्म और बुरे कर्म करने का प्रतिफल कैसे मिलता है उसके बारे बताया।
वहीं सभी खोडहा मंडली द्वारा बारी बारी से नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सनिका मुंडा, उपाध्यक्ष अनुप कुजूर, कोषाध्यक्ष जयमंगला मुंडा, सचिव जीता मिंज,रंजन संगा, बुंदों मुडाईन, गुडूवा हेरेंज के अलावे स्थानीय युवक, युवतियों और ग्रामीणों का मुख्य भूमिका रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड