कर्रा में जंगली हाथियों के झुंड ने फसल रौंदा। हाथियों से छेड़छाड़ ना करने की अपील।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
कर्रा प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। उड़ीकेल पंचायत के ईंटे बगीचा में करीब एक दर्जन हाथियों का झुंड पिछले 30 घंटे से जमा हुआ है। हाथियों के कारण आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तक हाथियों द्वारा किसी व्यक्ति को नुक्सान नहीं पहुंचा है। लेकिन गारी और नगडा गांव के किसानों का खेत में लगा धान का फसल को रौंद बर्बाद किया।
एक दर्जन जंगली हाथियों का झूंड की सूचना मिलने के बाद कर्रा फोरेस्ट राकेश कुमार क्षेत्र का भ्रमण कर बताया की अभी जंगली हाथियों का झुंड गरी और नगडा गांव के बीच जंगल में है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा की जंगली हाथियों के साथ छेड़छाड़ ना करें। साथ ही शराब का सेवन और घर में हंडिया,चूंचियां शराब ना रखें। शराब का गंध से जंगली हाथी वहां पहुंच जाता है।
दुसरी ओर ग्रामीण लगातार हाथियों को गांव की ओर आने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
जिला परिषद सदस्य जोरांग आईंद और उडिकेल मुखिया क्षत्रि हेमरोम ने ग्रामीणों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाथियों को भगाने के बजाय उनके निकलने का सुरक्षित रास्ता देना जरूरी है।
जोरांग आईंद ने प्रशासन और वन विभाग से ग्रामीणों के बीच टॉर्च, मशाल और पटाखे समेत आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि हाथियों को गांव की ओर आने से रोका जा सके। इधर, कर्रा और रनिया वन क्षेत्र के वनपाल एवं वनकर्मी भी लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। वनकर्मियों का प्रयास है कि हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से आबादी वाले क्षेत्र से दूर पहुंचाया जाए। हाथियों के झुंड और ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच वन विभाग व पंचायत प्रतिनिधि लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड